पश्चिमी पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया
बड़कागांव रितेश ठाकुर
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के सूर्य मंदिर एवं अन्य गली मोहल्ले में मुखिया रंजीत कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस साफ सफाई अभियान में पंचायत के ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध लोगों ने भी अपनी भूमिका निभाई। मौके पर मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि साफ सफाई का कार्य महीने में एक बार पुर पंचायत में अवश्य चलाया जाएगा। मुखिया ने इस कार्य के लिए ग्रामीणों से सहयोग की आशा की है। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव मुख्या संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, जयनाथ महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, दीपक कुमार, वार्ड सदस्य किशोर कुमार, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, सरोज कुमार, हीरामणि कुमार, मनीष प्रसाद, जितेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, पवन कुमार, दुलारचंद महतो, दिलीप कुमार, संतोष कुमार, गोपाल महतो, सुजीत कुमार, जलसहिया पिंकी देवी, आंगनबाड़ी सेविका बबीता देवी के अलावा दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे।