May 10, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

मदनगुंडी टोल प्लाजा संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, 15 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

Advertisement

मदनगुंडी टोल प्लाजा संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, 15 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

संवाददाता : बरही

कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी टोल प्लाजा के समीप सोमवार को मदनगुंडी टोल प्लाजा संघर्ष मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संयोजक कृष्णा कुमार यादव सदस्य राम कुमार, अरमान खान, राजू यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, लीलावती देवी, प्रमुख मंजू देवी, अशोक सिंह, उमेश पासवान, रामदेव यादव, मोहम्मद अनवर, उमाशंकर रविदास, काली यादव, नवीन पांडेय, मोहम्मद कयूम को बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मदनगुंडी टोल प्लाजा 60 किलोमीटर की कम दूरी पर बना है इसको लेकर एएनएचआई व हजारीबाग कोडरमा सांसद से मिलकर बात को रखा जाएगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, डोमचांच प्रमुख सतनारायण यादव, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, कृष्ण कुमार यादव, अशोक सिंह, पंसस उमाशंकर रविदास, राजू यादव, नवीन पांडेय, मो अनवर, राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र यादव, विनोद सिन्हा, लक्ष्मण पंडित, संजय कुमार यादव, देवनारायण शर्मा, राम प्रसाद यादव, पिंटू कुमार साव, सुखदेव साव, रामअवतार यादव, जैकी यादव, सुभाष यादव, बसंत यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, विजय मोदी, प्रदीप यादव, सचिन कुमार, रोहित कुमार, आदित राणा, टहल साव, विजय यादव, सूरज कुमार, बिगन यादव, शीतल यादव, वासुदेव राणा, सुरेश यादव, सैयद इबरार, राजेंद्र चौधरी, किशोर कुमार, चंदन कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

केदारुत मुखिया सरिता देवी ने स्कूली बच्चों के बीच ड्रेस, जूता, मौजा एवं स्वेटर का किया वितरण

jharkhandnews24

भारी बारिश में कतर में खड़े होकर शिव भक्तों ने चढ़ाई शिवलिंग पर जल

jharkhandnews24

जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकती है : पूरन राम

jharkhandnews24

प्रखंड मुख्यालय में बड़कागांव, केरेडारी एवं डाड़ी प्रखंड के मुखिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण

jharkhandnews24

अबुआ आवास के लिए बरही के सभी पंचायतों में होगा आम सभा, बीडीओ ने पत्र जारी कर बताया

jharkhandnews24

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बेटियों को किया गया सम्मानित

jharkhandnews24

Leave a Comment