सावित्रीबाई फुले की जयंती पर बेटियों को किया गया सम्मानित
रवि छाबड़ा
जयनगर ( कोडरमा ):देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन द्वारा जयनगर प्रखंड अंतर्गत खरियोडीह पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी खरपुका एवं सतगांवा प्रखंड के अम्बाबाद पंचायत अंतर्गत बिरहोर कॉलोनी खवासडीह स्थित आदिम जनजाति बिरहोर परिवार की होनहार बेटी कुसुम कुमारी, पायल कुमारी, सुकरी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,सोनिया कुमारी , रूपा कुमारी एवं गजरा कुमारी को रोहनी बिरहोरनी, ललवा बिरहोरनी, गीता बिरहोरनी, गुंजा बिरहोरनी और प्रेमा बिरहोरनी द्वारा सम्मानित किया गया,ये ऐसी होनहार बेटियां हैं जो शिक्षा के महत्व को समझती हैं और पढ़ – लिखकर,अपने परिवार,समाज एवं देश का नाम रौशन करना चाहती हैं lआदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा की सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन से हम सभी को सीख लेते हुए आज यह प्रण करना होगा, भारत की हर बेटियां पढ़ेंगी, बेटियों को शिक्षित किये बिना हम आदर्श समाज का निर्माण नहीं कर सकते,मौके पर सुषमा बिरहोरनी, नंदनी बिरहोरनी, सुखड़ी बिरहोरनी, गंगा बिरहोरनी, मंगल बिरहोर, मनोज बिरहोर, कृष्णा बिरहोर, आदर्श फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल कुमार सहित दर्जनों की संख्या में बिरहोर उपस्थित थे|