Advertisement
बरकट्ठा में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में सुमन कुमार की गिरफ्तारी की निंदा. उच्च स्तरीय जांच की मांग
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इन्द्रदेव प्रसाद ने की संचालन निजाम अंसारी ने किया। बैठक का आयोजन झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर किया गया। इन्द्रदेव प्रसाद ने कहा की झुरझुरी मुखिया सुमन कुमार को साजिश के तहत फंसाया गया है। कहा की लाभुक के द्वारा एक सोची समझी षड्यंत्र के तहत मुखिया को जबर्दस्ती रिश्वत देकर एसीबी से पकड़वाया गया। मुखिया संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है। इस अवसर पर बैठक में मुखिया अब्बास अंसारी, कलावती देवी, चिंता देवी, शंकर रविदास, बिरेन्द्र शर्मा, सरयु प्रसाद, राजेश कुमार रजक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement