राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मिलन समारोह में शिरकत हुआ स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता
पहिले लोक जनसुनवाई में मंत्री अनेकों समस्याओं का किया समाधान
राज्य के मंत्री सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता समारोह में हुए शामिल
झारखण्ड न्यूज24
टंडवा
कुन्दन पासवान
प्रखंड मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध चुंदरु धाम परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता सामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुरुवात में टंडवा के टाउन हॉल में कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर पूरे प्रखंड एवं जिले की समस्याओं को लेकर लोगों ने सुबे के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष ग्रमीणों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर पत्र सौंप गया। इस सिलसिले में झारखंड पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के चतरा जिला के सभी प्रखंडों के स्वयंसेवकों ने अपनी मांगों को रखा। वही प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त स्वास्थ,शिक्षा, सड़क, बिजली , पानी जैसे कई मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर लोगों ने मंत्री श्री गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसके उपरांत मंत्री द्वारा अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निपटारा किया गया। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी में उपस्थित कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह,चतरा जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष सह टंडवा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभेष राम, जिला बूथ अध्यक्ष मोती पासवान, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड महासचिव गोविंद पांडा,राजद के बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद सुभाष यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं सैकड़ो कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।