May 4, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

कांके में अपराधियों ने की अंधाधूंध फायरिंग , जमीन कारोबारी को टारगेट कर चलायी सात गोलियां

Advertisement

कांके में अपराधियों ने की अंधाधूंध फायरिंग , जमीन कारोबारी को टारगेट कर चलायी सात गोलियां

 

Advertisement

 पुलिस मौके पर पहुंची

 

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

 

रांची

 

राजधानी रांची में अपराधी पुलिस महकमे पर भारी पड़ रहे हैं। कभी रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देते थे अब दिन-दहाड़े गोलियां बरसा रहे हैं। ऐसी गोलीबारी की घटना कांके ब्लॉक चौक के पास घटी है। अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग का शिकार जमीन कारोबारी हुआ है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सात राउंड फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जमीन कारोबारी को टारगेट कर गोली चलायी गयी है, उसका नाम अवधेश यादव है। वह कांके चौक के पास खड़ा था। वह वहां अपने पहचान के किसी व्यक्ति के साथ आया हुआ था। तभी अपराधी आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी को चार गोलियां लगी हैं। आसपास के लोगों ने घायल जमीन कारोबारी को अस्पताल भेजा है।आसपास के लोगों से आ रही जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद वहां खड़े एक व्यक्ति की बाइक भी लूट ली। अपराधी इसी बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकट्‌ठा कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश यादव को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन कर अब तक उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली जा चुकी है। बताया जा रहा है कि कांके स्थित एक आवासीय कॉलोनी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद को लेकर उसपर गोलियां चलायी गयी हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। कांके थाना प्रभारी आभाष कुमार के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए क्यूआरटी के अलावा कई अधिकारियों को लगाया गया है।

Related posts

पिता के लिए खाना लेकर ईडी दफ्तर पहुंचीं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद

hansraj

अपार्टमेंट के 10वें तल्ले से गिरी महिला की हुई मौत

hansraj

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

jharkhandnews24

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में हुआ निधन

jharkhandnews24

बिना आमंत्रण हेमंत सरकार की समन्वय समिति के सदस्य पहुंचे राजभवन

hansraj

सांसद जयंत सिन्हा ने सऊदी अरब में फंसे हज़ारीबाग व झारखण्ड के 45 मज़दूरों को भारत वापस लाने हेतु विदेश मंत्री से किया आग्रह

jharkhandnews24

Leave a Comment