झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में हुआ निधन
रांची- झारखंड के वर्तमान शिक्षा मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता जगरनाथ महतो का आज गुरुवार को निधन हो गया है। वही अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका इलाज
चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था। उन्हें लंग्स में इंफेक्शन की वजह से वो लंबे समय से बीमार थे। जबकि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
घबराहट और बेचैनी के बाद उनको पास के ही एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन सहित सभी प्रकार की जांच हुई जिसमें फेफड़ा में माइल्ड इंफेक्शन के संकेत मिले थे। उनको आइसीयू में शिफ्ट किया गया। रात में उन्हें एयर एम्बुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया था।
बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीटर पर ट्विट कर कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नता के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।