Advertisement
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल
झारखंड न्यूज24 : रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे श्री दास गणेशी लाल की जगह लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दी गयी है। राष्ट्रपति भवन से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Advertisement
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को ये नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां जिस तारीख से संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे, तब से प्रभावी होगी।
रघुवार दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं।