Advertisement
भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई
संवाददाता : बरही
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुवर दास को राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के अनुभवों का लाभ ओडिशा की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर इनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं। संगठन ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवों का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया है।
Advertisement