May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

दिल्ली-रांची इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ान भरने के आधे घंटे के बाद इंजन में आयी खराबी, वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग

रांची

दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में उस समय खराबी आ गयी जब वह रांची के लिए उड़ान ही भरी थी। पायलट को जब इस बात की जानकारी हुई तब फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट को ग्रउंडेड कर दिया गया। दिल्ली से रांची के उड़ने वाली इस फ्लाइट का नंबर 6E 2172 है।इंडिगो फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार यह विमान सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली से उड़ान भरती है और रांची में 9.30 बजे के करीब पहुंचती है। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस फ्लाइट को ग्राउंडेड करने के बाद यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गयी। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों को दूसरे विमान से 12.35 बजे रांची लाया गया।

Advertisement

कुछ देर के लिए मची अफरातफरी

उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आयी तकनीकी खराबी के बाद कुछ देर के लिए पैसेंजर में डर था। लेकिन पायलट की सूझबूझ और अनुभव की बदौलत विमान को सुरक्षित वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। लैंडिंग के बाद स्थिति सामान्य हुई। जानकारी के मुताबिक सभी विमान यात्री सुरक्षित हैं।

Related posts

विष्णु अग्रवाल से 4 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

jharkhandnews24

पॉक्सो एक्ट पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी, कई जानकारियां की साझा

jharkhandnews24

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

jharkhandnews24

झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक के खिलाफ राज्‍यपाल से मिले भाजपा के विधायक, हस्‍तक्षेप करने का किया आग्रह

jharkhandnews24

झारखंड में जल्द होगी 50 हजार पारा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

jharkhandnews24

ओलचिकी लिपि की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने मिहिजाम जामताड़ा हाईवे सड़क किया जाम, विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी बोदमा पहुंचे

jharkhandnews24

Leave a Comment