Advertisement
सीआरपीएफ जवान ने अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
संवाददाता : पलामू
पलामू में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी का है जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के112वीं बटालियन मुख्यालय में प्रांजल नाथ नामक एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना जिला मुख्यालय डालटनगंज के चियांकि स्थित बटालियन मुख्यालय की है। साथी जवानों ने बताया कि मृतक जवान प्रांजल नाथ 8 जुलाई को ही 2 महीने की छुट्टी से लौटा था, जिसके बाद आज सुबह करीब 4 बजे खुद को गोली कर ली। साथी जवानों और अधिकारियों ने प्रांजल को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लायाजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ है जो असम का रहने वाला है।
Advertisement