May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

धनबाद हिंसक झड़प मामले में 34 लोग गए जेल

Advertisement

धनबाद हिंसक झड़प मामले में 34 लोग गए जेल

इलाके में धारा 144 बरकरार, बाघमारा अनुमंडल पुलिस कर रही कैंप, तनाव की स्थिति बरकररार

धनबाद –

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प मामले आज 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो पक्षों से गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। धनबाद एसडीएम के आदेश पर छाताबाद, केलूडीह और आकाशकिनारी में धारा 144 अब भी लागू है। लोगों की संख्या इस इलाके में काफी कम दिख रही है। तनाव की स्थिति बरकरार है। किसी भी तरह की आशंका के मद्देनजर इस इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। यहां बाघमारा अनुमंडल की पुलिस कैंप कर रही है। घटना क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की अब भी तैनाती है। इस इलाके में बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू नजर रखी हुई हैं। वहीं कतरास सर्किल इंस्पेक्टर पीके झा, कतरास थानेदार रणधीर सिंह कैंप किये हुए हैं।

Advertisement

 

क्यों हुई थी हिंसक झड़प

शुक्रवार को कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह खटाल में टोटो के बैटरी चार्जर की चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिस टोटो से बैटरी की चोरी हुई वह छाताबाद कैलूडीह खटाल के रहने वाले जनार्दन यादव की है। जानकारी के मुताबिक जनार्दन यादव ने गुरुवार की रात टोटो लगाया। गुरुवार की रात 11.20 बजे चार युवक टोटो का बैट्री चार्जर चुरा कर ले गये। चोरी की यह घटना निकट के किराना दुकानदार परमानंद यादव के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह चोरी की सूचना पर जनार्दन यादव ने सीसीटीवी कैमरे में चारों युवकों कीं चोरी करते हुए तस्वीर देखी, तो उसने निकट के छाताबाद काजू बागान के रहने वाले बबलू अंसारी के जेनरल स्टोर में इसकी शिकायत की और कहा कि वह आरोपित युवकों की पहचान करायें। यहीं से बात बिगड़ी जो हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी।

 

दोनों पक्षों से कई लोग हुए घायल

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जबकि कई पुलिस जवान व पदाधिकारियों को भी चोटें आयी हैं। पत्थरबाजी में कतरास पुलिस की गाड़ी सहित तीन टोटो, दो टेंपो, एक मालवाहक वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मारपीट के बाद झड़प में तब्दील इस घटना में लोगों को चोटें लगने के साथ-साथ दुकानों और घरों की भी हानि हुई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के लोग डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें लोग बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए कतरास-फुलारीटांड़ मार्ग के भटमुड़ना व छाताबाद पुल के पास पुलिस ने बेरियर लगा दी गयी है।

 

सुबह से ही तनावपूर्ण थी स्थिति

टोटो की बैटरी चोरी होने के बाद टोटो मालिक अपने स्तर पर चोरों की तफ्तीश कर रहा था। इसी दौरान मामला बिगड़ा और मारपीट शुरू हो गयी। सुबह नौ बजे के करीब ही पत्थरबाजी हुई। बम चले। इसकी जानकारी मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेज दिया। इस दौरान इलाके में पुलिस बल की भी तैनाती की गई। इसके बाद भी दोपहर दो बजे मामला बिगड़ा। ढ़ाई बजते-बजते दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगे। जिसके बाद पुलिस ने 3.30 बजे लाठी चार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर किया। फिर शाम पांच बजे के करीब पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और 144 की लगा दी।

Related posts

धवैया के जरूरतमंद शोकाकुल परिवार को सदर विधायक ने दिया नमो श्राद्ध राशन किट

jharkhandnews24

दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष में 17 लोग घायल. छह को किया गया रेफर

jharkhandnews24

hansraj

खुला माँ दुर्गा का पट श्रद्धालुओं ने किया दर्शन,महामाई के नारे से गुंजमय हुआ क्षेत्र

hansraj

आरएसएस के आवाह्न पर हजारीबाग की करीब 15 सौ प्लस टू और कॉलेज छात्राओं ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में देखी “द केरल स्टोरी” मूवी

hansraj

भाजयुमो ने निकाला विकास तीर्थ यात्रा

hansraj

Leave a Comment