May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

सिद्धू कान्हु मुर्मू के पोट्रेट का हुआ अनावरण

Advertisement

सिद्धू कान्हु मुर्मू के पोट्रेट का हुआ अनावरण

पोर्ट्रेट सिद्धू कान्हु मुर्मू को गिरिडीह के कलाकारों ने हजारीबाग की धरती पर उतारा है

ऐसी कला को हजारीबाग की धरती पर उतारना कल्पनिक है : पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे

कलाकारों के द्वारा जो कला प्रस्तुत की गई है वह काफी अतुलनीय है : हर्ष अजमेरा

संवाददाता : हजारीबाग

बदलते वक्त के साथ हर कुछ बदल रहा है लोग शिक्षा के साथ खेल के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसके साथ कला में भी अपनी रुचि को लोगों के सामने प्रदर्शित कर रहे हैं। कुछ इसी तरह गिरिडीह के युवा कलाकार सुमित गुंजन के द्वारा 26 तारीख से संत कोलंबा कॉलेज के मैदान में सिद्धू कान्हु मुर्मू का पोट्रेट बनाया जा रहा था यह पोट्रेट 12,000 वर्ग फीट में बनाया गया है। जिसमें वेस्ट एवं पैंट का उपयोग किया गया है। इस पोट्रेट को बनाने में कुल 5 से 6 दिन लगे हैं। सुमित गुंजन के साथ कुल 15 लोगों की टीम ने पोट्रेट को हजारीबाग की पावन धरती पर उतारा है। सिद्धू कान्हु मुर्मू पोट्रेट का अनावरण कार्यक्रम शुक्रवार को संत कोलंबा कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया जिसमें बतौर अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, विकास कुमार, दामिनी मैम, बटेश्वर मेहता, धनेश्वर राणा, किशोरी राणा, विकास वाल्मीकि, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कलाकार सुमित गुंजन एवं उनके टीम के द्वारा तमाम अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने सिद्धू कान्हु मुर्मू के पोर्ट्रेट का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसके पश्चात तमाम अतिथियों ने भव्य पोट्रेट का अवलोकन किया। सुमित गुंजन सहित तमाम टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर इस नेक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने टीम के सभी सदस्यों को इस कार्य हेतु शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि ऐसी कला को हजारीबाग की धरती पर उतारना कल्पनिक है। टीम के सदस्यों ने दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जो कार्य किया है वह काफी सराहनीय। मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा कि सिद्धू कान्हु मुर्मू को नमन करते हुए कहा कि कलाकारों के द्वारा जो कला प्रस्तुत की गई है वह काफी अतुलनीय है। झारखंड के लोग भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में कला के माध्यम से अपना नाम दर्ज कर रहे हैं यह काफी सराहनीय बात है इन कलाकारों के साथ हम सदैव खड़े हैं। मौके पर कलाकार सुमित गुंजन ने तमाम अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था जो भगवान बिरसा मुंडा का पोर्ट्रेट तैयार किया गया था वर्ष 2023 में दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सिद्धू कान्हु मुर्मू का पोट्रेट तैयार किया गया। इसको तैयार करने में कुल 5 से 6 दिन लगे हैं। हजारीबाग वासियों ने हम सभी को काफी स्नेह प्यार और आशीर्वाद दिया है। जिसके लिए हम हृदय की गहराई से उनका आभार प्रकट करते हैं। सुमित गुंजन की टीम में अमन साव, रिया कुमारी, अनुराधा साव, अभिषेक, कुंदन, श्रुति कुमारी, महक कुमारी, सुमित कुमार, गोली साव, शुभम कुमार, सोनू कुमार, प्रीत राज अंबेडकर, पिंटू साव, रुकमणी देवी एवं छोटेलाल शामिल है।

Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय नारायणी सेना ने किया रक्तदान

hansraj

सरहुल पर्व 2023 के दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किए आदेश

jharkhandnews24

झारखंड के राज्यपाल से मिले के.एन. झा दिल्ली रवाना होने से पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

hansraj

सदर प्रखंड कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

hansraj

योग दिवस पर शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में योगा कार्यक्रम का आयोजन किया

hansraj

आजसू छात्र संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राज कुमार गिरी ने नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष का किया स्वागत

hansraj

Leave a Comment