May 17, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

19 जून के बाद झारखंड में प्री-मानसून एवं मानसून की बारिश

Advertisement

19 जून के बाद झारखंड में प्री-मानसून एवं मानसून की बारिश

पूरे महीने राज्यवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं

Advertisement

रांची

झारखंड में प्री- मानसून एवं मानसून की बारिश 19 जून के बाद शुरू होने की संभावना है, लेकिन राज्य को इस पूरे महीने गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को उक्त बातें कहीं।रांची स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल पूरा राज्य भारी गर्मी एवं लू की चपेट में है।कुमार ने कहा कि राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद प्रारंभ हो जायेगी और जल्द ही मानसून की वर्षा भी प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। आज सबसे अधिक वर्षा 14.5 मिमी लोहरदगा में दर्ज की गई। जबकि गोड्डा 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 44.7 के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। रांची में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड में 19 जून से राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related posts

140 KM प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सुशांत मिश्रा का चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप में

jharkhandnews24

पंचायत चुनाव में हो रही देरी और इससे होने वाली समस्या के साथ पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण से संबंधित मामले को लेकर सदर विधायक ने सदन पटल पर कार्य स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी

hansraj

पॉक्सो एक्ट पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी, कई जानकारियां की साझा

jharkhandnews24

पंचायत स्वयंसेवक प्रखंड कमिटी का हुआ पुनर्गठन, सुधीर मेहता अध्यक्ष व मिथलेश राणा बने उपाध्यक्ष

jharkhandnews24

आरोग्यम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय सहित कई विधेयक सदन से पास

jharkhandnews24

भाजपा ने राज्यपाल को सौंपी रुबिका पहाड़िन हत्याकांड की जांच रिपोर्ट

jharkhandnews24

Leave a Comment