April 29, 2024
Jharkhand News24
जिला

विश्व पर्यावरण दिवस के अवश्य पर उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं जिले के विभिन्न आला अधिकारियों ने किया पौधारोपण

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवश्य पर उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं जिले के विभिन्न आला अधिकारियों ने किया पौधारोपण

संवाददाता : हजारीबाग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को हजारीबाग के समाहरणालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, आपर समाहर्ता राकेश रोशन, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती नमिता राय, समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने आम, अमरूद, सीसम,पीपल आदि के पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अन्य विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त ने आम लोगों से छोटे-बड़े सभी अवसरों पर पौधारोपण करने पर बल देने की अपील की, तथा चाहे बच्चे का जन्मदिन हो, किसी का शादी समारोह या फिर कोई दूसरा अवसर, सभी अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Advertisement

Related posts

हज़ारीबाग जिला में हुआ राष्ट्रीय जिला ओबीसी सम्मेलन

jharkhandnews24

प्रशिक्षु आईएएस समेत प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा से बने कुक्कुट पालन शेड का किया उद्घाटन

hansraj

जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सम्पन्न, दिये गये आवश्यक निर्देश

jharkhandnews24

कलशयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू 

hansraj

देवघर जिले में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु आजसू पार्टी देवघर महिला संघ ने निकाला पैदल मार्च, किया धरना प्रदर्शन

jharkhandnews24

धुरकी प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाए गए अरुण कुमार सिन्ह

hansraj

Leave a Comment