विश्व पर्यावरण दिवस पर रेन्बो स्कूल के बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण को संतुलित रखने का दिया संदेश
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी : सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा
संवाददाता : बरही
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही के बच्चों ने पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग भी बनाए। छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण व वृक्ष के कटाव से वातावरण में होने वाले परिवर्तनों को चित्र के माध्यम से दर्शाया। विद्यालय के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरण के खतरे को देखते हुए हमें सभी को सचेत रहने की जरूरत है। हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पौधारोपण एवं पेंटिंग करने वालों मे लवली कुमारी, अरवज हुसैन, टाइगर रौशन, टाइगर श्रवण, चमेली कुमारी, दीपिका कुमारी, यूसुफ अंसारी आदि है।