May 7, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के प्रयास से मिला नया ट्रांसफॉर्मर. अखबार में प्रकाशित हुई थी खबर

Advertisement

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के प्रयास से मिला नया ट्रांसफॉर्मर. अखबार में प्रकाशित हुई थी खबर

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिलाड़ीह के ग्राम बनवारी में महिनो बाद बिजली आपूर्ति सेवा सुचारु रूप से बहाल हो गई। अखबार में प्रकाशित समाचार के पश्चात बरकट्ठा जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं समाजसेवी सीके पांडेय के प्रयास से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। जानकारी हो की शिलाड़ीह के ग्राम बनवारी में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर से एक मात्र फेज बिजली वह भी लो वोल्टेज मिल रहा था। जिसके कारण बनवारी गांव के ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिप सदस्य ने 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर विभाग से उपलब्ध करवाया। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर ग्राम वासी राजद नेता असमत अली, नईम अंसारी, मुजीब अंसारी, हैदर अंसारी, रियासत अंसारी, मुस्तकीम अंसारी समेत अन्य ग्रामीणों ने जिप सदस्य का आभार प्रकट किया है।

Advertisement

Related posts

गिरिडीह में प्रशिक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव

jharkhandnews24

रेन्बो स्कूल बरही ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर किया खुशी जाहिर, वैज्ञानिकों का जताया आभार

jharkhandnews24

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर छबेलवा वन में युवा महोत्सव सम्पन्न

jharkhandnews24

सिकरी में मंडा पूजा व मेला का आयोजन, पूजा समिति की तैयारी पूरी

jharkhandnews24

पिपरा में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, युवक की मौत, कई हुए घायल

jharkhandnews24

बड़कागांव ट्रैक्टर यूनियन की बैठक, बालू चालान जारी करने की मांग की गई

jharkhandnews24

Leave a Comment