May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

रेन्बो स्कूल बरही ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर किया खुशी जाहिर, वैज्ञानिकों का जताया आभार

Advertisement

रेन्बो स्कूल बरही ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर किया खुशी जाहिर, वैज्ञानिकों का जताया आभार

यह ऐतिहासिक क्षण विकसित भारत के शखनांद का है : सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही में चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडर विक्रम के सफल सॉफ्ट लैंडिंग लेकर खुशी जाहिर किया गया। इस अवसर पर रेन्बो स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाये। साथ ही साथ बच्चों ने ड्रम प्ले के माध्यम से वैज्ञानिकों को ग्रैंड सैल्यूट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के तहत बुधवार 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडर विक्रम के सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत ने पूरी मिशन मून के क्षेत्र नई इबारत लिख दी। इसके साथ ही, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने के मामले में भारत दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस शामिल हैं। इस सफलता पर इसरो समेत पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि ये क्षण अभूतपूर्व है। ये क्षण विकसित भारत के शखनांद का है। ये क्षण नए भारत के जय घोष का है।

Advertisement

मौके पर प्राचार्य पंचम पांडेय, शिक्षकों में गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, रंजीत यादव, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, कुमारी स्वेता, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी, अंशु कुमारी, अंजुम प्रवीण, संजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

Related posts

बुचई गांव में महिनो बाद मिला बिजली ट्रांसफॉर्मर. दुर्गापूजा तक जले सभी ट्रांसफॉर्मर को बदला जाएगा

jharkhandnews24

रामनवमी जुलूस में खलनायक बने अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद को अविलंब हटाने की मांग ग्रामीणों ने की

hansraj

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधुपुर इकाई ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर की बैठक

jharkhandnews24

फादर एटी थॉमस मेमोरियल स्कूल में बाल संसद का गठन

jharkhandnews24

केंदुआ में श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओ ने किया नगर भ्रमण

jharkhandnews24

झारखंड आंदोलन के जननायक सह पूर्व सांसद व विधायक स्व. टेकलाल महतो की जयंती पर उनके पौत्र गौरव पटेल ने श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि दी

jharkhandnews24

Leave a Comment