May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

औद्योगिक संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, आधुनिक भारत के निर्माता थे स्वर्गीय राजीव गांधी,जिला अध्यक्ष सुखैर भगत

Advertisement

औद्योगिक संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, आधुनिक भारत के निर्माता थे स्वर्गीय राजीव गांधी,जिला अध्यक्ष सुखैर भगत

लोहरदगा

आज दिनांक 21मई 2023 दिन रविवार लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 23वी पुण्यतिथि मनाई गई तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुखैर भगत अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी भारत को आधुनिक भारत बनाने का सपना लेकर प्रधानमंत्री की शपथ ली थी और आधुनिक भारत के नवनिर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। संचार क्रांति और शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को विश्व पटल पर लाने का प्रयास किए। साथ ही18 वर्ष के युवाओं को उन्होंने पहली बार मताधिकार का अधिकार दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश में बहुत सारी योजना , परियोजनाओं को साकार किया आज उन्हीं की देन है पंचायती राज व्यवस्था जनता का शासन जनता के हाथ में निर्माण कार्य की जिम्मेवारी मुखिया या पंचायत सदस्य के हाथ में है आज जो डिजिटल क्रांति लोगों के हाथों में सारी सुविधाएं सिमट कर आ गई है यह राजीव गांधी द्वारा भारतीय औद्योगिक संचार क्रांति का ही देन है।

Advertisement

कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद जी ने कहा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी सद्भावना सहयोग और समृद्धि के विचार को लेकर भारत को उन्नत राष्ट्र विकसित आधुनिक भारत बनाने का रास्ता दिखाया उस रास्ते में चलने की प्रेरणा दी आतंकवाद धार्मिक मतभेद से देश की प्रगति रूकती है हम सब मिलकर उनके सपनों को साकार करने में योगदान करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित थे मोहन दुबे, (बेलू )साजिदअहमद, दीपक महतो, दिनेश प्रसाद , पवन गौतम परवेज सिद्दीकी ,सत्यजीत सिंह, सत्यदेव भगत ,मोहम्मद तारीख आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

विधवा महिला ने अंचल अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

hansraj

कृष्ण पक्ष के दिपावली के बाद अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया गया

hansraj

बगड़ू गांव के जामुन टोली के मैदान में युवा सद्भावना फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

hansraj

मुआवजा व जन समस्याओं को लेकर विधायक ने राजकेशरी कंपनी के प्लांट गेट में जड़ा ताला

hansraj

रामराज जजवाड़े मेमोरियल ओपन चेस चैंपियनशिप 2022 का हुआ आयोजन

hansraj

एंजल्स हाई स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस और नीट में लहराया सफलता का परचम

jharkhandnews24

Leave a Comment