Advertisement
ओझा के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति : अनिल मिश्रा
संवाददाता : हजारीबाग
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी अनिल मिश्रा ने माइंस बोर्ड के पूर्व चैयरमैन रामकुमार ओझा के आकस्मिक निधन पर दुख ब्यक्त किया है। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय ओझा के गुजर जाने से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि रामकुमार ओझा न केवल कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे बल्कि ब्राह्मण सभा के भी मार्गदर्शक थे। श्री मिश्रा ने कहा कि दिवंगत रामकुमार ओझा के निधन पर सम्पूर्ण सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के लोगो मे भी दुख ब्याप्त है। श्री मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय ओझा ने राजनीतिक व सामाजिक दायित्व का निर्वहन बड़ी शालीनता व कर्मठता पूर्वक किया था। किसी भी असहाय पीड़ित ब्यक्ति के सहयोग में निरन्तर लगे रहते थे। हर सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
Advertisement