May 11, 2024
Jharkhand News24
जिला

हज़ारीबाग लोकसभा की बहनें सशक्त बनें, इसके लिए उठा रहा हूँ हर कदम : सांसद जयंत सिन्हा

Advertisement

हज़ारीबाग लोकसभा की बहनें सशक्त बनें, इसके लिए उठा रहा हूँ हर कदम : सांसद जयंत सिन्हा

संवाददाता : हजारीबाग

सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में 30 व 31 अगस्त को महिलाओं व छात्राओं के साथ में राखी का पावन त्यौहार मनाया। यह बहुत ही विशेष व स्नेहिल अवसर रहे। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग लोकसभा की मेरी बहनें सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वाबलंबी बनें, मेरा यही प्रयास है। मुझे अपनी बहनों से राखी बंधवाकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह रक्षाबंधन सदैव मेरी स्मृतियों में रहेगा। मैं अपनी सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जो दूर-दूर से मुझे राखी बाँधने आयीं। उनकी सेवा में मैं निरंतर कार्यरत हूँ। इसके साथ ही उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सांसद जयंत सिन्हा 31 अगस्त को हज़ारीबाग स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल के परिसर में पहुंचे। यहाँ उन्होंने छात्राओं और प्राचार्यों के साथ यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान ईश्वर से समस्त लोकसभा वासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त गुरुकुल की छात्राओं ने उन्हें राखी बाँधी। उन्होंने सभी छात्राओं को पुस्तक, पेन, मिठाई व टॉफ़ी इत्यादि भेंट के रूप में दीं। गुरुकुल के प्राचार्यों और छात्राओं ने अपने सांसद से गुरुकुल की मरम्मत समेत अन्य विकास कार्यों का आग्रह किया है। इस पर तत्काल संज्ञान लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हम सांसद मद समेत अन्य माध्यमों से यह सभी कार्य जल्द पूरा करवाएंगे। सांसद जयंत सिन्हा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम क्षेत्र में जो भी विकास कार्य कर रहे हैं, उसके पीछे की प्रेरणा आप सब युवा भी हैं। आपका भविष्य उज्जवल बनेगा तो हमारा क्षेत्र और देश तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं आपके लिए शिक्षा समेत हर आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करवा रहा हूँ। आपने आज मेरी कलाई पर जो राखी बाँधी है, वो एक विश्वास का बंधन है। मैं आप सभी को पुनः यह विश्वास दिलाता हूँ कि मेरे जीवन का पल-पल आपकी सेवा में सदैव समर्पित रहेगा। इसके अलावा सांसद जयंत सिन्हा ने 30 अगस्त को हज़ारीबाग स्थित सांसद कार्यालय अटल सेवा केंद्र में भाजपा की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें अपने सांसद को राखी बाँधने पहुंची थीं। जयंत सिन्हा ने इस दौरान महिलाओं के साथ संवाद भी किया। महिलाओं ने बताया कि वे सांसद को अपना बड़ा भाई मानती हैं। उनके साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर वे सभी बेहद खुश हैं।

Advertisement

Related posts

नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर हजारीबाग के बहरी पंचायत में देश के वीर सपूतों को किया गया याद

hansraj

शिवपुरी में सदर विधायक ने किया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन

jharkhandnews24

हजारीबाग रामनवमी महासमिति- 2023 का हुआ कमिटी का विस्तार

jharkhandnews24

विधायक मनीष जायसवाल के विधायक निधि से निर्मित विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के नवीन भवन के प्रथम तल्ले का हुआ लोकार्पण

jharkhandnews24

इचाक प्रखंड मे केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास 

hansraj

विद्यालय भवन निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

hansraj

Leave a Comment