May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

कलश यात्रा के साथ बोकारो थर्मल में सुरु हुआ 5 दिवसीय रूद्र महायज्ञ , जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

Advertisement

कलश यात्रा के साथ बोकारो थर्मल में सुरु हुआ 5 दिवसीय रूद्र महायज्ञ , जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

राजेश कुमार

Advertisement

बोकारो थर्मल- 

बोकारो थर्मल जरवाबस्ती में शुक्रवार को श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ, शिव, हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा जरवाबस्ती निकलकर विधुत नगरी होते हुए कोनार नदी तट पहुंची। यहां पर आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और जलभरण कराया। इसके बाद कलश लेकर लोग वापस यज्ञस्थल पर पहुंचे।

पंचाग पूजन मंडप प्रवेश अरणी द्वारा अग्नि प्रकट किया गया। श्रद्वालू गाजे-बाजे के साथ झुमते हुए जय श्री राम, बजरंग बली और हरहर महादेव की जयकारा लगाते हाथों में भगवा झंडा लिए गांव के मंदिर से पूजा अर्चना कर विधुत नगरी में भ्रमण किए। यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यज्ञ से वातावरण से शुद्व होता है और धर्म के प्रति आस्था लोगों में बढ़ती है। यज्ञ से क्षेत्रवासियों का कल्याण होता है। समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होनी चाहिए।

यज्ञ को लेकर बनी कमेटिःयज्ञ को सफल बनाने के लिए एक कमेटि बनाया गया है, जिसमें मुख्य संरक्षक भिखारी महतो एवं मुखिया चंद्रदेव घांसी, पंचायत समिति सदस्य पवन उफ अमित घांसी, अध्यक्ष निर्मल महतो, उपाध्यक्ष शंकर महतो, सचिव राजेश महतो, उप सचिव फलजीत महतो, कोषाध्यक्ष रीतलाल महतो, उप कोषाध्यक्ष कैलाश महतो सहित रोहित महतो, भोला महतो, प्रह्लाद महतो, धर्मदेव महतो, विनोद महतो, संदीप महतो, हीरालाल महतो, जितेंद्र महतो, लुकेश्वर महतो, तिलक महतो, सुनील महतो, रामजी साव, मेघलाल साव, शंकर साव व मिथिलेश कुमार कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए है।

फोटो-जरवाबस्ती में रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल श्रद्वालुगण।

Related posts

पर्यावरण को संतुलित रखना है तो पौधे जरूर लगाएं – सचिव शैलेश चंद्रवंशी

hansraj

योग ,मन ,शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है – समाजसेवी अमरेश

hansraj

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लेक्चर सीरीज का तीसरा दिन

jharkhandnews24

ह्यूमन राइट्स काउंसिल हजारीबाग ने वन भोज सह सम्मान समारोह का किया आयोजन

jharkhandnews24

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

hansraj

फिर से कोर्ट पहुंचा बन्ना गुप्ता-सरयू राय का घमासान, स्वास्थ्य मंत्री ने दर्ज करवाया दूसरा मानहानि का केस

jharkhandnews24

Leave a Comment