टाइगर जगरनाथ महतो के निधन पर पूर्व जीप प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष मो क्यूम ने जताया शोक
संवाददाता : बरही
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार को चेन्नई में देहांत हो गया। उनके निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया है। निधन की खबर पाकर पूर्व जीप प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष मो क्यूम ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि शिक्षा मंत्री के आकस्मिक निधन होने पर वह काफी आहत महसूस कर रहे हैं। मो क्यूम ने कहा कि उनकी जमीनी आंदोलन और संघर्षों को नहीं भुलाया जा सकता। कहा कि आज हम लोगों ने एक बेबाक नेता को खोया है। रियल में आप टाइगर थे, जो अंतिम सांस तक झारखंड हित के लिए सोचते थे।उन्होंने झारखंड के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया। मो क्यूम ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और वही इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।