Advertisement
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने थामा बीजेपी का दामन
एजेंसी : नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए। किरण कुमार रेड्डी ने संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वे नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रेड्डी को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
Advertisement
किरण रेड्डी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर सराहना और अपनी पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कटु आलोचना की। किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही है।