Advertisement
उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
Advertisement
झारखण्ड न्यूज़ 24 सेख समीम जामताड़ा
उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को इसका प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, कोषागार पदाधिकरी प्रधान मांझी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।