May 7, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड के प्रकृति पर्व सरहुल थीम पर बच्चों ने बनाई पेंटिंग

Advertisement

झारखंड के प्रकृति पर्व सरहुल थीम पर बच्चों ने बनाई पेंटिंग

संवाददाता : रांची

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं सामाजिक संस्था क्राउंड लायंस के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में झारखंड के आगामी प्रकृति पर्व सरहुल के शुभ अवसर पर छात्र – छात्राओं ने सरहुल थीम पर आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सरहुल पर्व के थीम पर झारखंडी संस्कृति को चरिथार्थ किया। बाल चित्रकारों ने अपनी पेंटिंग में झारखंडी लोक नृत्य झूमर, सरना मां का पाहन के द्वारा पूजा,आदि कई सरहुल पर्व के महत्वों को पेंटिंग बनाकर चरिथार्थ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा उच्च विद्यालय कि प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,समाजिक संस्था क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, क्राउड लायंस के सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा उप प्राचार्य श्याम देव प्रसाद जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

Advertisement

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्राकार है

प्रथम पुरस्कार – सपना कुमारी कक्षा 07द्वितीय पुरस्कार – गीता गाड़ी कक्षा 07तृतीय पुरस्कार – रोहित मुंडा कक्षा 09एव संतावना पुरस्कार – निकिता मुंडा कक्षा 09 एवं पंकज गाड़ी कक्षा 09 रहें। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजिक संस्था क्राउंड लायंस के सदस्य केशव कुमार, पुनम गुप्ता, मनीषा कुमारी, सुखराम हंस, परना कच्छप आदि कई स्कूल केशिक्षक – शिक्षिकाएं एव सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी ।

Related posts

सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

jharkhandnews24

झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के बैनर तले बी ए पी एवं पी आर पी का आज दूसरे दिन भी जारी रहा सामूहिक अवकाश

hansraj

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तीन यूनिट रक्तदान कर गंभीर लिवर पेशेंट की बचाई जान

jharkhandnews24

झारखंड प्रदेश के युवा छात्र नेता राकेश प्रजापति ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी बधाई

hansraj

जैक मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के बाहर ठेले पर दुकान लगाने वाले की बेटी बनी राज्य की दसवीं टॉपर

jharkhandnews24

वज्रपात से बचाव व इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

jharkhandnews24

Leave a Comment