Advertisement
कलहाबाद गांव में जोबराज ठाकुर की आकस्मिक निधन , पूर्व विधायक ने जताया शोक
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा
गयपहाड़ी पंचायत के ग्राम कलहाबाद निवासी जोबराज ठाकुर 32 वर्ष पिता स्व त्रिवेणी ठाकुर की आकस्मिक निधन हो गई। बताया जा रहा है की जोबराज ठाकुर की हालत घर पर अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवार के लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही उसकी नीधन हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शोक संतप्त परिवार जनों से मिले औऱ हर सम्भव मदद की बात कही। जानकी यादव ने कहा यह बहुत दुःखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अवसर पर मुखिया कलावती देवी, उपेन्द्र कुमार ठाकुर, मनोहर चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। जानकारी हो की मृतक पोकलेन मशीन चलाकर अपने छोटे छोटे बच्चों व परिवार का भरन पोषण करता था।