April 30, 2024
Jharkhand News24
जिलाब्रेकिंग न्यूज़

गिरिडीह के विभिन्न थानों के बदले गए थाना प्रभारी, किया गया स्थानांतरण

Advertisement

गिरिडीह के विभिन्न थानों के बदले गए थाना प्रभारी, किया गया स्थानांतरण

संवाददाता : गिरिडीह

गिरिडीह जिले के विभिन्न थानों में तैनात थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवम पुलिस अवर निरीक्षक का स्थांतरण किया गया है। इसे लेकर पुलिस विभाग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना भी जारी किया गया है।
जारी किए गए अधिसूचना के तहत कुल 13 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थांतरण किया गया है। बता दें कि पुअनि पिन्टु कुमार थाना प्रभारी, गावाँ को स्थांतरित कर पुलिस केन्द्र, गिरिडीह भेज दिया गया है। पुअनि प्रदीप कुमार जो पुलिस केन्द्र, गिरिडीह में थे उन्हे थाना प्रभारी तिसरी का पदभार दिया गया है। पुअनि पिकु प्रसाद थाना प्रभारी तिसरी को थाना प्रभारी धनवार का प्रभार देते हुए स्थांतरित कर दिया गया है। पुअनि सन्नी सुप्रभात ओपी प्रभारी मंसाडीह को थाना प्रभारी गावाँ का पदभार दिया गया है। वहीं बगोदर थाना में पदस्थापित पुअनि उदित बेदिया को ओपी प्रभारी थानसिंगडीह का पदभार सौपा गया है। इसके आलावा पुअन चंदन कुमार सिंह ओपी प्रभारी, नवडीहा को पुलिस केन्द्र, गिरिडीह स्थांतरित कर दिया गया है। पुअनि राधेश्याम पाण्डेय थाना प्रभारी, लोकायनयनपुर को स्थांतरित कर ओपी प्रभारी, नवडीहा का पदभार दिया गया है। पुअनि नागेन्द्र कुमार थाना प्रभारी, धनवार को स्थांतरित करते लोकायनयनपुर का थाना प्रभारी का पदभार दिया गया है। पुअनि मो शकील अहमद प्रभारी थानसिंगडीह ओपी को पुलिस केन्द्र, गिरिडीह स्थांतरित कर दिया गया है। पुअनि अभिषेक कुमार रंजन जी भीआईपी मोनीटॉरींग सेल में थे उन्हे स्थांतरित कर ओपी प्रभारी, मंसाडीह का प्रभार दिया गया है। पुअनि राजु कुमार मुण्डा थाना प्रभारी, सरिया को स्थांतरित कर मधुबन का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुअनि मृत्युजय कुमार सिंह थाना प्रभारी, मधुबन का स्थानांतरण कर पुलिस केन्द्र, गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं जमुआ में पदस्थापित पुअनि संतोष कुमार मौर्य को स्थानांतरण कर थाना प्रभारी, सरिया का पदभार दिया गया है।

Advertisement

Related posts

झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का उपायुक्त ने परिसदन भवन में किया स्वागत

jharkhandnews24

लड़की की कुएं में मिली लाश हत्या की आशंका।

hansraj

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने निकाला जुलूस

hansraj

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

jharkhandnews24

सीआरपीएफ 22 बटालियन,करमटांड उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को जीमेट्रिक्स बैग किया वितरण

hansraj

हज़ारीबाग लोकसभा की रेल सेवाओं में जुड़ी उपलब्धियां : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

jharkhandnews24

Leave a Comment