होलिका दहन के लिए घर से निकला युवक का शव तीन दिन बाद कुंआ से बरामद
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा उतरी पंचायत के ग्राम नयाडीह से तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव एक कुंआ से बरामद किया गया है। जानकारी हो की ग्राम नयाडीह निवासी अजय कुमार सिंह 25 वर्ष पिता गोकुल सिंह सोमवार 6 मार्च की रात होली संवत जलाने को कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन तक घर वापस नही लौटने के पश्चात परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह पानी लेने गई गांव की महिलाओं ने शव को कुंआ में तैरते हुए देखकर शोर मचाया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल बरकट्ठा थाना पुलिस को दी।
सुचना मिलते ही पूर्व मुखिया बसंत साव एवं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया की मृतक अजय सिंह पेंटर का काम करता था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।