May 14, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

रांची विश्वविद्यालय ने तेज की तैयारी, पीएचडी के 1254 सीटों पर एडमिशन के लिए मार्च में शुरू होगा एंट्रेंस प्रोसेस

Advertisement

रांची विश्वविद्यालय ने तेज की तैयारी, पीएचडी के 1254 सीटों पर एडमिशन के लिए मार्च में शुरू होगा एंट्रेंस प्रोसेस

संवाददाता-हंसराज चौरसिया

Advertisement

राँची / झारखंड-

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च करने व पीएचडी डिग्री के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन पांच साल बाद पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए मार्च माह में एंट्रेंस प्रोसेस शुरू करने जा रहा है। रांची विवि में जिन 30 विषयों में पीएचडी के लिए एंट्रेंस होने जा रहा है, उनमें सात विषयों में एक सीट खाली नहीं है। वहीं 23 विषयों में 1254 पीएचडी सीटों पर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए मार्च से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि सबसे अधिक पीएचडी एडमिशन सीटें बॉटनी विषय में हैं। इसमें 185 सीटें खाली हैं। वहीं सबसे कम एडमिशन सीटें कुरमाली और नागपुरी विषय में हैं। इन दोनों विषयों में एक-एक पीएचडी सीट पर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थी लंबे समय पर पीएचडी कोर्स में एडमिशन कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सात विषयों में एक सीट खाली नहीं रहने से संबंधित विषय के अभ्यर्थियों में निराशा थी।

⭕इन विषयों में 1 भी सीट नहीं⭕

पीएचडी कोर्स के लिए सात विषयों में एक भी सीट नहीं है। इसमें मुंडारी, कुडुख, संथाली, हो, खड़िया, पंच परगनिया और खोरठा विषय शामिल हैं। उपरोक्त सभी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) के अंतर्गत आते हैं। जनजातीय भाषा के अंतर्गत कुल 09 विषयों की पढ़ाई होती है, जिसमें सिर्फ दो एडमिशन सीटें हैं।

⭕विषयवार पीएचडी की रिक्त सीटें⭕

एंथ्रोपोलॉजी 29 बॉटनी 185 बांग्ला 06 केमिस्ट्री 66 कॉमर्स 49 अंग्रेजी 104 इकोनॉमिक्स 110 जियोलॉजी 37 भूगोल 77 विषय रिक्त सीटें हिंदी 137 इतिहास 116 होम साइंस 85 मैथ्स 15 राजीनित विज्ञान 14 फिलॉस्फी 36 साइकोलॉजी 41 फिजिक्स 14 सोशियोलॉजी 59 विषय रिक्त सीटें उर्दू 14 जूलॉजी 31 मुंडारी 00 कुडुख 00 संथाली 00 हो 00 खड़िया 00 पच परगरनिया 00 खोरठा 00

⭕एंट्रेंस पास के बाद भटकना नहीं पड़ेगा⭕

रांची विवि में अब पीएचडी एंट्रेंस पास करने के बाद अभ्यर्थियों को गाइड खोजने के लिए कॉलेजों और पीजी विभाग में भटकना नहीं पड़ेगा। इसका कारण यह है कि सभी विषयों में पीएचडी की खाली सीटों के लिए आधार बनाकर एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन की योजना है। इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले पीएचडी की खाली सभी सीटों को ब्योरा भेजने का निर्देश दिया था।
अभी तक 50 फीसदी अंक लाने वाले सभी पास
रांची यूनिवर्सिटी में अभी तक बिना प्लान के ही पीएचडी एंट्रेंस का आयोजन कर दिया जाता था। यानी एंट्रेंस में 50 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी अभ्यर्थियों को पास घोषित कर दिया जाता था। स्थिति यह है कि पांच साल पहले हुए एंट्रेंस में काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्हें आज तक गाइड नहीं मिला।

⭕पीएचडी एंट्रेंस के लिए मार्च में प्रोसेस⭕

रांची यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए मार्च माह में एंट्रेंस के लिए प्रोसेस शुरू किया जाएगा। सभी विषयों के खाली सीटों का ब्योरा विवि प्रशासन को प्राप्त हो गया है। खाली सीटों के आधार पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। -प्रो. अजीत कुमार सिन्हा, आरयू

Related posts

रांची में डीजीपी की बैठक, आपराधिक मामलों की समीक्षा

hansraj

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी बोले, कोविड-19 के दुष्परिणामों का अभी भी सामना कर रहे कई देश

hansraj

झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक कल, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर होगी चर्चा

hansraj

पुंछ से राजौरी जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 25 घायल

hansraj

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान

jharkhandnews24

सड़क दुर्घटना में पंचायत स्वयं सेवक का हुआ निधन, संघ ने जताया शोक

hansraj

Leave a Comment