Advertisement
नव मनोनीत जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया स्वागत
संवाददाता : धनंजय कुमार
Advertisement
बरही –
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव मनोनीत हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव के बरही आगमन पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत। स्वागत समारोह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बरही पूर्वी पंचायत भवन में किया गया। कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने बताया है कि हमें जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव से पूर्ण आश्वासन मिला है की कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए संगठन विस्तार में हमारी जब भी आवश्यकता पड़े हम हर पल हर लम्हा आप सबों के साथ खड़े रहेंगे।