Advertisement
आग को फूल समझ नंगे पांव चले शिव भक्त, जय शिव शंकर के उदघोष से गुंजा प्रयागो
मांडर:- .
Advertisement
मांडर प्रखंड के टांगरबसली पंचायत अंतर्गत प्रयागो गांव में हर्षोल्लास के साथ मंडा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। प्रयागो मंडा पूजा समिति की ओर से ग्रामीणों एवं भक्तों के मनोरंजन के लिए आयोजित छऊ नृत्य का दर्शकों ने काफी आनंद लिया और साथ ही झूलन का कार्यक्रम और जतरा भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजा में फूलखुंदी कर भक्तों ने अपने मनोकामनाओं को पूरा करने का आशीर्वाद भी भगवान से मांगा। मौके पर प्रयागो मंडा पूजा समिति के सभी सदस्य ने सभी झारखंड वासियों की चहुमुखी विकास की मंगलकामनाएं करते हुए हर हर महादेव का जयघोष के साथ आयोजन का समापन किया।