May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरकट्ठा में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा. शामिल हुई 1001 महिला व कन्याएँ

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा के ग्राम परबत्ता में श्री श्री 1008 श्री मारुति नंदन हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री रामचरित मानस ज्ञान महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जल यात्रा में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए। कलशयात्रा में गांव की 1001 महिलाओ एवं कन्याओ ने गाजे बाजे के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओ ने बरसोती नदी उत्तरवाहिनी से मंत्रोचारण वा पूजा पाठ के साथ कलश में जल भरकर पुन: मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर आकर स्थापित किया। नौ दिवसीय यज्ञ 10 से 18 मई तक चलेगा। यज्ञाचार्य छोटे सरकार महाराज बनारस तथा प्रवचन कर्ता देवी ज्योति शास्त्री अयोध्या के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, मुखिया प्रमीला देवी, पंसस प्रीती गुप्ता, पूर्व मुखिया बसंत साव, गुड्डी देवी, पूर्व पंसस निर्मला देवी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, दर्शन सोनी, बिंदु सोनी, महेश मंडल, मुन्नीलाल पासवान, दिलीप दास, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, अशोक नायक, संतोष देव, गौतम कुमार, अर्जुन राणा, राजेश ठाकुर, सोनी रविदास, त्रिभुवन मंडल, बिरेन्द्र राणा, उमेश चौधरी, दिनेश्वर प्रसाद, बबलू मंडल, रूपलाल यादव, बालकी यादव, मिथलेश भारती, श्रीकांत पांडेय, पितांबर नायक, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Advertisement

Related posts

दुर्गा मंडप के नवनिर्माण पर भव्य कलश यात्रा का किया गया आयोजन

jharkhandnews24

छुतहरी कटिया गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व विधायक जानकी यादव ने किया

jharkhandnews24

युवाओं ने श्रमदान कर घाट की साफ सफाई किया, टीएसएस का रहा सहयोग

jharkhandnews24

माताजी आश्रम हाता में कल्पतरु दिवस मनाया गया

hansraj

कुडू प्रखंण्ड के पंचायत सलगी में किया गया विसेश ग्राम सभा का आयोजन

jharkhandnews24

विएसजी तिलैया ने बीएसए बरही को दो विकेट से हराया, आशुतोष पंडित बनें मैन ऑफ द मैच

jharkhandnews24

Leave a Comment