Ad image

अबुआ सरकार नें नहीं बनाई आदिवासियों की सडक तो अपने से बना डाले 1 किलोमीटर सडक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अबुआ सरकार नें नहीं बनाई आदिवासियों की सडक तो अपने से बना डाले 1 किलोमीटर सडक

विष्णुगढ़
अमूल्य चंद्र पांडेय

बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के चित्रामो गाँव के मसूरीतरी मे सोहन हेमब्रोम की अध्यक्षता में ग्रामीनो नें अपने से कुदाल गैता से काटकर लगभग किलोमीटर से अधिक सडक बना डाले सोहन हेमब्रोम नें कहा 78 वर्ष के नया भारत और 25 वर्षो की अबोआ झारखण्ड अबोआ सरकार में भी हमारे गाँव मसूरीतारी परसातरी गिधनिया में चुनाव के समय आश्वासन के सिवाय सडक आज तक नहीं बना। बाध्य होकर अपने से श्रमदान कर सडक बनाने का फैसला किया और पुरे ग्रामीण मिलकर कच्चा सडक बना दिया। ग्रामीणों नें कहा बरसात के दिनों में मसूरीतारी गिधनिया परसातरी में साईकिल मोटर साईकिल तो दूर पैदल आना भी मेरा गाँव मुश्किल है, सडक नहीं होने के कारण कई बार यहाँ के डलेबरी पेसेंट सर्प दंस से समय पर इलाज नहीं होने के कारण मिर्त्यु हो जाते है, सडक नहीं होने के कारण हमारे गाँव लड़की लड़का की सादी के लिए रिस्ता टूट जाता है। हम सभी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन और सरकार से पाकी सडक अतिशीघ्र बनाने की मांग करते है जिसमे उपस्थित सोमार सोरेन सोहन हेमब्रोम अर्जुन मरांडी धनीराम मरांडी महेश मरांडी मेहीलाल टुडू सरजू हेमब्रोम अनिल हेमब्रोम फेनीराम मुर्मू, बड़की देवी अनीता देवी प्रीति देवी तालो हेमब्रोम रुपमानी देवी फूलमुनी देवी मालती देवी के साथ सेकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment