Ad image

गोमिया प्रखंड के कुड़मी समुदाय के लोगों ने आदिवासी में शामिल करने की मांग को लेकर जागेश्वर विहार रेलवे स्टेशन जाम किया।

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गोमिया प्रखंड के कुड़मी समुदाय के लोगों ने आदिवासी में शामिल करने की मांग को लेकर जागेश्वर विहार रेलवे स्टेशन जाम किया।

 

झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया।

 

गोमिया प्रखंड के कुड़मी समुदाय के लोगों ने अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर जागेश्वर विहार रेलवे स्टेशन को अनिश्चितकालीन के लिए जाम कर दिया। परिणाम स्वरूप गोमो बरकाकाना रेलवे खंड पर रेल पैसेंजर ट्रेन जो गाड़ियों का वागमन ठप हो गया। यहां गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो के नेतृत्व में हजारों कुड़मी समुदाय के लोगों के साथ जागेश्वर विहार रेलवे स्टेशन पर बैठ गए और रेल पटरी को जाम कर दिया गया। यहां विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल और बोकारो जिला पुलिस के जवान तैनात थे।

गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को विगत 70 वर्षों से दरकिनार करते आ रही है। कुड़मी जाति और समुदाय पूर्ण रूप से अनुसूचित जाति में थे, लेकिन एक साजिश के तहत कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद इस समुदाय के लोगों ने अपनी मांग और आंदोलन देश की आजादी के बाद से जारी रखा, इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार इस जाति और समुदाय के साथ उनकी मांगों को दरकिनार करते रही।

फल स्वरुप कुड़मी जाति और समुदाय के लोगों के पास अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है, जिसका नतीजा है कि झा20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुड़मी जाति और समुदाय के लोगों ने रेल टीका, डहर टेका का अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को मजबूरहो गए हैं। मौके पर भुवनेश्वर महतो,अनिल कुमार महतो, गिरधारी महतो, आदित्य कुमार महतो, तेजलाल महतो, इंद्रनाथ महतो, देव नारायण महतो, शेखर महतो, त्रिदेव महतो, गौतम महतो राजेंद्र महतो, मदन मोहन महतो, आकाश कुमार यश, अरुण महतो, शैलेश महतो, राजेश महतो, नवीन महतो, ईश्वर महतो, बृजेश महतो आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment