Ad image

हजारीबाग की युवा कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी को महाराष्ट्र में दलित ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग की युवा कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी को महाराष्ट्र में दलित ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण

सातारा (महाराष्ट्र) में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों पर होगी चर्चा

हजारीबाग

झारखंड यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी को महाराष्ट्र के सातारा में आयोजित होने वाले दलित ट्राइबल लीडरशिप प्रोग्राम 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दलित ट्राइबल लीडरशिप काउंसिल की ओर से 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन दलित, आदिवासी एवं वंचित समुदायों के युवाओं में राजनीतिक चेतना, नेतृत्व क्षमता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, राजनीतिक भागीदारी और जननेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देने की योजना है। इस अवसर पर कोमल कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजक किशोर पानवे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से अपने समाज की आवाज बुलंद करने का अवसर मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

कोमल कुमारी ने कहा कि यह सम्मान मिलने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह समाज के अधिकार, सम्मान और समानता के लिए सदैव अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी। उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। दलित ट्राइबल लीडरशिप प्रोग्राम 2026 के माध्यम से युवाओं को राजनीति और शासन व्यवस्था की बारीकियों से परिचित कराने के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *