Ad image

प्रखंड स्तरीय डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन कल एवं फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड स्तरीय डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन कल एवं फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

पुरस्कार स्वरूप प्रथम को ₹5100, द्वितीय को ₹3100 एवं तृतीय को ₹2100 मिलेगा।

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए अश्वनी दुर्गा पूजा समिति डेली मार्केट बड़कागांव के द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका ऑडिशन 13 अक्टूबर को होगा। उक्त संबंध में समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार मेहता ने बताया कि जो भी प्रतिभागी डांस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, राजू कुमार के मोबाइल नंबर 8252538682 पर संपर्क कर 101 रुपया नामांकन चार्ज देकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

ऑडिशन मंगलवार रात्रि में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अधिकतम 17 वर्ष उम्र के बच्चे ही भाग ले सकते हैं। जिसका फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर रात्रि में किया जाएगा। डांस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले को ₹ 5100, द्वितीय को ₹3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹2100 नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो को वर्षों से बडकागांव अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रखंड स्तरीय डांस कंपटीशन का आयोजन होता आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *