Ad image

भव्य काल्पनिक पंडाल में विराजेंगी माता रानी, बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने प्रशासन को दिया न्योता

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भव्य काल्पनिक पंडाल में विराजेंगी माता रानी, बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने प्रशासन को दिया न्योता

दरिद्र नारायण सेवा से लेकर डांडिया उत्सव तक दिखेगी भक्ति और संस्कृति की छटा, सप्तमी से होंगे माता रानी के दर्शन

हजारीबाग

दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग में उत्साह का माहौल बनने लगा है। इसी कड़ी में बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से इस वर्ष तैयार किए जा रहे भव्य काल्पनिक पूजा पंडाल और माता रानी के दर्शन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में पहल की जा रही है महासमिति ने पूजा के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेंट कर आमंत्रित किया।

महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, महापौर अरविंद राणा, उपमहापौर अविनाश कुमार यादव सहित कई अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस वर्ष बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति का भव्य काल्पनिक पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। महासमिति की ओर से माता रानी के दर्शन के साथ सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को पूजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को संध्या छह बजे से डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा। सप्तमी तिथि से श्रद्धालुओं के लिए माता रानी के दर्शन की व्यवस्था शुरू हो जाएगी महासमिति की ओर से कहा गया कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का महापर्व है।

इसका उद्देश्य केवल भव्य पूजा आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना भी है। महासमिति का प्रयास है कि पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में माता रानी के दर्शन का अवसर मिले और सभी कार्यक्रम आपसी सद्भाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हों। महासमिति ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों से पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की। आमंत्रण पत्र भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के कोषाध्यक्ष पवन रावत खंडेलवाल, महासचिव प्रमोद खंडेलवाल तथा सहसंयोजक मीडिया प्रभारी रितेश खंडेलवाल शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *