Ad image

लखना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लखना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जेएलकेएम केंद्रीय सचिव सह बरही के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव व जिप प्रतिनिधि गणेश यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बरही

बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दूलमाहा पंचायत के लखना गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह बरही विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, मुखिया नारायण यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पप्पू असलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *