WhatsApp Group
Join Now
बरकट्ठा पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम जांच अभियान. छह बाइक का काटा गया चालान
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा पुलिस ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर रविवार को एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
बरकट्ठा थाना के सामने चलाई गई अभियान के दौरान लगभग दर्जनों मोटर साइकिल एवं आठ चार पहिया वाहन की जांच की गई। पुलिस के द्वारा वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहनों पर सवार व्यक्तियों की पहचान सत्यापन किया गया। इस दौरान छह बाइक सवार को बिना हेलमेट पहने जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान का नेतृत्व एएसआई देवदत्त कुमार सिंह एवं पुलिस जवान शामिल थे।
