WhatsApp Group
Join Now
नावाडीह और बंदरचुवां में अधिकारियों ने किया लेंस का निरीक्षण
नारायणपुर (जामताड़ा) :
गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह और बंदरचुवां लेंपस का निरीक्षण अधिकारियों के द्वारा किया गया। गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी परेश चंद्र दास ने अधिकारियों के साथ नावाडीह और बंदरचुवां लेंपस में संचालित धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। वहां मिले दस्तावेजों को देखा और अधिक से अधिक धान खरीदने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को जागृत करते हुए बताया कि रवि फसल का बीमा हो रहा है। बरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसान लाभ ले। बीमा हो रहा है किसान रवि फसलों का बीमा कराकर लाभ लें इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंहा, मो मोफिज अंसारी आदि उपस्थित थे।
