WhatsApp Group
Join Now
*तेनुघाट डैम को पर्यटन स्थल बनाने से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा-जिप अध्यक्ष सुनीता देवी।
झारखंड न्यूज़ 24 कुलदीप कुमार गोमिया।
बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी के द्वारा मुख्य सचिव झारखंड सरकार एवं निर्देशक पर्यटक विभाग को अपनी ओर से पत्राचार करते हुए तेनु डैम को पतरातू डैम की तरह विकसित करने का अनुरोध किया है। पूर्व में भी अध्यक्ष के द्वारा पत्राचार किया गया था, जो फाइलों में धूल फांक रहा है, जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंनेकहा है कि तेनु डैम बोकारो जिला में अवस्थित है साथ ही एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का प्रसिद्ध बांध है एवं पतरातु डैम से कई गुना बड़ा है।तेनु डैम को अगर पूर्ण रूप से विकसित किया जाता है तो झारखंड सहित अन्य राज्यों से से पर्यटक का आवागमन होगा और यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
