May 2, 2024
Jharkhand News24
कहानियाँजिला

राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Advertisement

राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

झारखंड न्यूज24 : बरही
धनंजय कुमार

Advertisement

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वर्तमान सांसद राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस आज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच कांग्रेस के सच्चे समर्पित जुझारू सिपाहियों ने सबसे पहले केक काटकर एक दूसरे को खिलाया साथ ही मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी को लंबी उम्र की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। खासकर राहुल गांधी के प्रति युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा राहुल गांधी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं इसके लिए युवाओं ने संगठन को और ज्यादा धारदार बनाने के लिए अभी से ही कमर कस ली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल रजा व संचालन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष सुनील साहू, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जयसवाल, उपाध्यक्ष यमुना यादव, कांग्रेस सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तोखन रविदास, पंकज पासवान, अशोक सिंह, अशरफ अली, मनोज रविदास, राकेश रजक, फिरदोस खान, मोहम्मद तय्यब, निजाम, के साथ ही अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

देवघर जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा ताइक्वांडो की कलर बेल्ट परीक्षा संपन्न

hansraj

सांसद के आग्रह के बाद भी सिंघरावा को नही मिली अंडरपास, ग्रामीणों में रोष 

hansraj

मुरारी चौरसिया पलामु,अमलेश प्रसाद गढवा व तिलेश्वर साव उर्फ नन्का हजारीबाग बीसीएस के जिलाध्यक्ष बनाए गए

hansraj

कंडेर पंचायत मे कमेटी विस्तार को लेकर की गयी बैठक

jharkhandnews24

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार

jharkhandnews24

सिद्धू कान्हु मुर्मू के पोट्रेट का हुआ अनावरण

jharkhandnews24

Leave a Comment