April 23, 2024
Jharkhand News24
कहानियाँजिला

राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Advertisement

राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

झारखंड न्यूज24 : बरही
धनंजय कुमार

Advertisement

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वर्तमान सांसद राहुल गांधी का 53 वें जन्मदिवस आज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच कांग्रेस के सच्चे समर्पित जुझारू सिपाहियों ने सबसे पहले केक काटकर एक दूसरे को खिलाया साथ ही मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी को लंबी उम्र की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। खासकर राहुल गांधी के प्रति युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवा राहुल गांधी को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं इसके लिए युवाओं ने संगठन को और ज्यादा धारदार बनाने के लिए अभी से ही कमर कस ली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल रजा व संचालन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष सुनील साहू, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जयसवाल, उपाध्यक्ष यमुना यादव, कांग्रेस सदस्यता प्रभारी प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तोखन रविदास, पंकज पासवान, अशोक सिंह, अशरफ अली, मनोज रविदास, राकेश रजक, फिरदोस खान, मोहम्मद तय्यब, निजाम, के साथ ही अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के शंकरपुर बाय पास रोड अनियंत्रित होने के कारण इंडियन ऑयल की गाड़ी ने मारी पलटी

hansraj

नरेश साह जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बने

hansraj

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर को बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी बधाई

jharkhandnews24

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई

jharkhandnews24

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने किया शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की खुद की लिखी किताब

jharkhandnews24

विजयादशमी को डेमोटांड में धू- धूकर जला रावण, सदर विधायक ने तीर मारकर जलाया

hansraj

Leave a Comment