Ad image

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि

झारखंड न्यूज 24
नाला
बासुदेव

प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष समर माजी के नेतृत्व में आयोजित सादा समारोह के माध्यम से आयरन लेडी स्वर्गीया गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, बलिदान और देशप्रेम को याद किया । देशहित में उनके सराहनीय योगदान और विकास उत्थान के लिए किए गए सफल प्रयास पर भी वक्ताओं ने विस्तृत प्रकाश डाला।

इस दौरान उनके आदर्श और बताए गए मार्ग पर चलने का शपथ लिया गया है। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा के अलावा मिमरान मिस्त्री, काशी नाथ मंडल,मो गुलशन अली, करीम अली,सुजन कुमार राय,धरम चंद्र माजि, बापी भूई, जीतेन्द्र नाथ मंडल,तपन कुमार तिवारी आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment