Ad image

मोदी सरकार ने दी दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, GST स्लैब घटाकर केवल दो किए गए

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नालंदा-

त्योहारों के सीजन में केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए खुशखबरी दी है। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में सुधार करते हुए चार टैक्स स्लैब को खत्म कर केवल दो स्लैब को मंजूरी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरन रिजिजू ने इस फैसले को देशवासियों के लिए दिवाली का तोहफा करार दिया। राजगीर में पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि अब आम लोगों की रोजमर्रा की चीजें सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर्व के अवसर पर देश की जनता को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। जीएसटी काउंसिल के दो स्लैब वाले फैसले से लोगों की जिंदगी आसान और किफायती होगी।

GST स्लैब में बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में रिफॉर्म का ऐलान किया। इसके तहत 12% और 28% वाले स्लैब को हटा दिया गया है। अब केवल 5% और 18% वाले स्लैब लागू रहेंगे। साथ ही, सरकार ने हेल्थ और जीवन बीमा पॉलिसी पर जीएसटी दर को शून्य कर दिया है। इसका मतलब अब इन पॉलिसियों पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। ये बदलाव 22 सितंबर से पूरे देश में लागू होंगे।

हीरो एशिया कप में शामिल नहीं हो पाए रिजिजू

राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप (मेंस) 2025 के बारे में बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से उन्हें मैच देखने का निमंत्रण मिला, लेकिन कैबिनेट मीटिंग के कारण वे शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी अवसर पर वे राजगीर स्टेडियम में मैच देखने का प्रयास करेंगे। सरकार का यह बड़ा फैसला आम लोगों और बीमाधारकों दोनों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *