May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ शामिल

Advertisement

बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता रांची धर्म सभा में हुऐ शामिल

बजरंग दल के युवा साथियों का हौसला अफजाई करने के लिए सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा हुए शामिल

संवाददाता : हजारीबाग

जिले से बजरंग दल के हजारों हजार कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल झारखंड प्रांत के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित धर्म सभा में सम्मिलित हुए। बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता हजारीबाग शहर के गांधी मैदान से एकत्रित होकर रांची के लिए रवाना हुए। जिसे पूर्व गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया वही बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्ष अजमेरा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा रहे वही विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, संघ के क्षेत्रीय सह शारीरिक प्रमुख त्रिवेणी साहू भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा अयोध्या के तर्ज पर हजारीबाग में भी राम मंदिर का निर्माण कटकमदाग की धरती पर होगा। हजारीबाग में बजरंग दल का कार्य का प्रशंसा किया। वही बजरंग दल के युवाओं में जोश भरते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक ने कहा यह सभी हिंदुत्व की है और आज इतिहास रचने का दिन है। हिंदुत्व का इस देश का पुरुषार्थ है बजरंग दल। इसीलिए देश का बल बजरंग दल है, अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री रामचंद्र जी का मंदिर महज मंदिर नहीं अपितु राष्ट्र की आत्मा का निर्माण हो रहा है।और आगे भी राष्ट्र धर्म के लिए जरुरत पड़ी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव अपनी प्राण निछावर करने के तत्पर रहेंगे।

Advertisement

वही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद मेहता ने बताया की हजारीबाग जिला में संगठन का विस्तार बहुत ही गति से हुआ है। और आगे भी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। शौर्य जागरण यात्रा में मुख्यरूप से उपस्थित रहे सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जय प्रकाश पटेल, युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, अरविंद मेहता, प्रशांत सिंह, नरेंद्र प्रजापति, अमरदीप यादव, रमेश ठाकुर, जय सोनी, उमेश गुप्ता, गुरुदेव गुप्ता, मुकेश मालाकार इत्यादि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

मानव जीवन की रक्षा के लिए पर्यावरण सुरक्षा जरूरी: प्राचार्या

hansraj

रामनवमी के मौके पर ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 

hansraj

प्रधानमंत्री आवास योजना घटक तीन के 16 लाभुक एवं 2.64 करोड़ के लागत से बने घटक चार के 73 आवास का गृह प्रवेश करवाया गया

jharkhandnews24

स्कूली शिक्षा, गृह और वन विभाग में 55 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

hansraj

मिलावटी खाद बेचने का आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

hansraj

भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत हजारीबाग विधायक ने अपने पैतृक गांव बड़कागांव के जुगरा में किया प्रवास

jharkhandnews24

Leave a Comment