May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

रामनवमी के मौके पर ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 

Advertisement

बेरुखी मौसम पर भारी देखा गया आस्था

 

Advertisement

रामनवमी के मौके पर ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

शोभायात्रा में राम के जीवन से संबंधित झांकियों को भी शामिल किया गया था

 

झारखंड न्यूज़ 24

ब्यूरो रिपोर्ट लोहरदगा

 

लोहरदगा: ग्रामीण और नगर क्षेत्र में गुरुवार को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वही दोपहर बाद मौसम में अचानक आई बदलाव के पश्चात तेज हवा बादल की आवाज़ आसमानी बिजली चमक के साथ बूंदाबांदी हुई परंतु बेरुखी मौसम ने भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाया। तेज हवा व बारिश के बीच जिला के राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर क्षेत्र ढोल नगाड़ों व जय श्री राम के जय घोष से गुंजायमान था। रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में अभूतपूर्व भीड़ शामिल हुई। रामनवमी शोभायात्रा में बच्चे ,युवा के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हाथों में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र धारण कर जुलूस की शोभा बढ़ाई। जुलूस के आगे और पीछे जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। जुलूस के दोनों सिरों पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान चल रहे थे वहीं जुलूस की निगरानी सीसी टीवी द्वारा की जा रही थी। एसडीओ अरविंद कुमार लाल और एसडीपीओ बीएन सिंह की अगुवाई में लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्टेटिक पुलिस बल के साथ-साथ कयूआरटी के अलावे गस्ती दल लगातार गश्त लगा रही थी। सुरक्षा को ले शोभा यात्रा वाल मार्ग में जिला प्रशासन द्वारा मचान का निर्माण भी कराया गया था,साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर निकलने वाले मोहल्लों के सड़कों को बैरिकेडिंग कर जुलूस का मार्ग साफ रखा गया था। शोभा यात्रा वाले मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक थी। वही शोभायात्रा में राम भक्त अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मस्ती में झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस वर्ष की शोभायात्रा में महिलाओं की संख्या देखते ही बन रही थी। महिलाएं और लड़कियां हाथों में अस्त्र-शस्त्र रहते हुए रामधुन पर मस्ती में नृत्य कर रहे थे।बीच-बीच में जयघोष करते हुए महिलाएं अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रही थीं। शोभायात्रा में राम के जीवन से संबंधित झांकियों को भी शामिल किया गया था। वही जुलूस के मार्ग पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थानों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच तरबूज, शरबत, चना व अन्य पेय पदार्थ वितरित किए जा रहे थे। शाम ढलते ही शुरू हुई बूंदाबांदी देर तक शोभायात्रा के मार्ग में अवरोध उत्पन्न किया, परंतु राम भक्तों के उत्साह में कमी नजर नहीं आई। इधर ग्रामीण एवं प्रखंडों में यही हाल रहा बारिश के बीच भी सड़कों पर वाद्य यंत्र बजाते हुए राम भक्त जय श्री राम, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की, बजरंग बली की जय, पवनसुत हनुमान की जय आदि के नारे लगाते हुए उत्साह में झूमते नजर आए।

Related posts

बड़े भाई ने छोटे भाई की टांग से काटकर की हत्या पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

hansraj

रमजान और रामनवमी दोनों का एक ही संदेश त्याग संयम करूणा दया और भाईचारगी, अलीरजा अंसारी

hansraj

केरेडारी प्रखण्ड कमिटी का हुआ गठन श्याम ओझा बने संरक्षक व युगल किशोर पाण्डेय बने प्रखण्ड अध्यक्ष

jharkhandnews24

किस्को प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के बाद खेती की कार्य में जुटी किसान प्रगतिशील किसानों के चेहरे में देखा जा रहा है काफी उत्साह

hansraj

झामुमो के निर्णय पर बोले झारखंड क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

hansraj

उपायुक्त अबू इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से उनसे मिलने आये आम लोगों की समस्याएं सुनीं

jharkhandnews24

Leave a Comment