Ad image

बिरसा मुंडा इंग्लिश मीडियम स्कूल, हाता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बिरसा मुंडा इंग्लिश मीडियम स्कूल, हाता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती

 

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

 

पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हाता स्थित बिरसा मुंडा इंग्लिश मीडियम स्कूल, में झारखंड स्थापना दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक तथा आदिवासी समाज के गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बी. बी. बेसरा ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, साहस एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणय खंडाईत ने अपने संबोधन में झारखंड की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संपदा एवं ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपने अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने तथा राज्य के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विद्यालय की आयोजिका इंद्राणी बेसरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान से अवगत कराया गया।

अंत में सभी ने झारखंड की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a Comment