हल्दीपोखर से चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत आरोपी को कोवाली पुलिस ने छापामारी कर रंगे हाथों किया गिरफ्तार
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्ण हेल्थ केयर के सामने रखे हुए चोरी का मोटरसाइकिल को आरोपी के साथ रंगे हाथों छापेमारी कर खैरपाल के मनोज मिश्रा के घर से मोटरसाइकिल समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ओर पूछताछ के लिए थाना ले गई।महज कुछ घंटों में कोवाली पुलिस की तत्परता से खैरपाल से आरोपी समेत चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया ।बतादे बीते दिनों हल्दीपोखर पूर्ण हेल्थ केयर में छोटा हाड़ीयान निवासी राकेश ज्योतिषी अपने भांजे को ईलाज हेतु लेकर आए थे तभी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टर ने जमशेदपुर भेज दिया ।राकेश ज्योतिष अपने मोटरसाइकिल को हेल्थ केयर परिसर में छोड़ कर भांजे को लेकर जमशेदपुर चल गए । अस्पताल में भर्ती कर जब वो सुबह आकर अपना गाड़ी लेने गए तो मोटरसाइकिल रखे हुए जगह से गायब था । उन्होंने आस पास पूछताछ की परन्तु गाड़ी का पता नहीं मिलने पर सुबह इसकी जानकारी कोवाली थाना को दी।कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने मामले में तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी ओर महज कुछ घंटों में चोरी के मोटरसाइकिल के साथ खैरपाल निवासी आरोपी मनोज मिश्रा को रंगे हाथों उनके घर से गिरफ्तार कर थाना ले गई। चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चली।आस पास के लोगों को भी इस घटना पर बिस्वास नहीं हो रहा कारण आरोपी नशे का आदि था परंतु इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम दिया ये बात किसी को हजम नहीं हो रही।वो नशे का आदि था और मानसिक रूप से बीमार भी ।परंतु घटना सीसीटीवी में साफ साफ दिख रहा ।आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।